- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बगलामुखी...

x
Himachal: मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर बगलामुखी मंदिर के समीप सीरा दा भरो में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे मैगी खाने के लिए रुके 2 युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में जालंधर से कांगड़ा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे वे सीरा दा भरो के पास एक खोखे (स्टाल) पर मैगी खाने के लिए रुके। खोखा मालिक सुरिंदर के मुताबिक युवकों ने अभी मैगी बनाने का ऑर्डर दिया ही था और वे उसमें पानी डालने वाले थे कि तभी कांगड़ा की ओर जा रहे सरिया से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रैश बैरियर से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में सड़क किनारे रखा खोखा भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वहां रुकने की बजाय गाड़ी लेकर भाग निकला। उसने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे दरकाटा के पास जाकर ट्रक रोका। खोखा मालिक सुरिंदर ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे दरकाटा के पास पकड़ लिया। सुरिंदर ने अंदेशा जताया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में लग रहा था। वहीं बनूड़ से गग्गल (कांगड़ा) के लिए सरिया लेकर जा रहे ट्रक चालक कुलदीप ने अपना बचाव करते हुए दावा किया है कि उसके ट्रक से यह हादसा नहीं हुआ। उसने कहा कि जब वह वहां से गुजरा तो सड़क पर पहले से ही खून पड़ा हुआ था।हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलैंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। वहीं, रानीताल पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने चालक काे हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं ट्रक काे भी कब्जे में ले लिया गया है।
TagsHimachalबगलामुखी मंदिरहादसाएकमौतHimachalBaglamukhi Templeaccidentone dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





