- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: 15 से 20...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: 15 से 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
Sarita
15 Aug 2025 9:11 AM IST

x
Himachal: मौसम विभाग ने 15 से 20 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में, 16 अगस्त को ऊना, चम्बा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर, 17 अगस्त को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर तथा 18 अगस्त को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी 10 जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा। 19 और 20 अगस्त को भी यह अलर्ट जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदियों और नालों के किनारे जाने से परहेज करने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
TagsHimachalबारिशचेतावनीHimachalrainwarning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





