- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : भारी बारिश,...

x
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश में रात से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई स्कूल बंद रहेंगे, इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन संभाग में भी आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।
यहां सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में यमुना किनारे स्थित श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। यहां से यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है, जिससे वहां भी जलस्तर बढ़ गया है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हर साल दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराता रहता है।
TagsHimachalबारिशस्कूलबंदHimachalrainschoolclosed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





