हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने जारी किए 26 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के तबादला आदेश

Renuka Sahu
17 April 2022 6:06 AM GMT
हिमाचल सरकार ने जारी किए 26 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के तबादला आदेश
x

फाइल फोटो 

प्रदेश सरकार ने 26 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश सरकार ने 26 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। उमाकांत को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबा में नियुक्ति दी है। योगेश शर्मा को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी शिमला, रूपलाल को कुह बिलासपुर, बबीता गुप्ता को धावाल स्कूल मंडी में तैनाती दी है। राजेंद्र कुमार को अमरोह हमीरपुर, जोगिंदर सिंह को भाछ कांगड़ा, संजीव कुमार को सनोह कांगड़ा, नंदलाल को बरसवान मंडी, प्रेमचंद को दोगहरी कुल्लू, शंकुतला को बलद्वाड़ा जिला मंडी, अश्वनी को, लकाधर जिला शिमला, राजेश कुमार को बाथू टिप्परी कांगड़ा में तैनाती दी गई है। कुलदीप सिंह को थाथाल ऊना, पवन कुमार को लंबागांव कांगड़ा, डा. ऋतु को कदौर सोलन, सुभाष चंद्र को बगथार चंबा, नीशा डोगरा को घारोह कांगड़ा, शशि कुमार को ऊना, अंजू बाला को घार कांगड़ा, संदीप कुमार को बलग जिला शिमला, अश्वनी को बाथू ऊना, अनिल कुमार को भरोली जादैद जिला कांगड़ा, बलबीर सिंह को छालैल थाची शिमला, आशु आनंद को गोखारा जिला मंडी, धनीराम को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी व राजन गुलेरिया को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठेरी मंडी में तैनाती दी गई है।

Next Story