हिमाचल प्रदेश

Himachal: कार में घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में मौत बनकर आया ट्रक

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 8:31 AM IST
Himachal: कार में घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में मौत बनकर आया ट्रक
x
Himachal: पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरोली जदीद निवासी मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुलतार चंद पुत्र देशराज शर्मा दिवाली की रात अपने परिवार के साथ कार में लुधियाना से अपने घर भरोली जदीद आ रहे थे। लुधियाना से आते समय चौहाल (होशियारपुर) के तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें रजनी देवी (38) पत्नी कुलतार चंद और उनकी बेटी मान्या शर्मा (6) की मौत हो गई।
कार में कुलतार चंद और उनका 10 वर्षीय बेटा भी सवार थे, जो सुरक्षित हैं। कुलतार चंद लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा होने के बाद रजनी देवी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मान्या शर्मा को उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि प्रधान भरोली जदीद अनीश धीमान ने की है। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह मनकोटिया और नेता संजय पराशर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Next Story