छत्तीसगढ़

रायपुर: आग लगने से घर जलकर राख

Nil dhankar
2 Nov 2024 8:06 AM IST
रायपुर: आग लगने से घर जलकर राख
x

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्यौहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लोग घरों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ पटाखों की रोशनी में डूबे हुए थे। लेकिन इस बीच आगजनी की खबरों ने त्यौहार की खुशियों को थोड़ा फीका कर दिया।

दूसरी घटना टिकरापारा थाना के अंतर्गत गोकुल नगर क्षेत्र में घटित हुई। एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तुरंत पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। हालांकि, इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

तीसरी घटना सप्रे स्‍कूल के पास की है, जहां एक घर आग की चपेट आ गया। घर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां भी किसी प्रकार जनहानि की खबर नहीं है।

Next Story