हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बिजली बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी मुलाजिमों को दिया तोहफा, प्रदेश के 48 कर्मी पदोन्नत हुए, नए स्टेशन पर संभालेंगे जिम्मेदारी

Sarita
3 Sept 2022 7:21 AM IST
Himachal Electricity Board gave a gift to the fourth class employees, 48 ​​employees of the state were promoted, will take over the responsibility at the new station
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

बिजली बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पदोन्नति का तोहफा दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिजली बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रदेश भर में 48 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं और पदोन्नति के बाद अब इन्हें दूसरे स्टेशनों में ट्रांसफर कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश भी दिए गए हैं। पदोन्नत सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी नॉन तकनीकी वर्ग से संबंधित हैं। अब ये सभी चपरासी से दफ्तरी पद के लिए पदोन्नत हो रहे हैं। इनके वेतनमान में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

इन सभी को संशोधित वेतनमान 2022 के तहत भुगतान किया जाएगा, जो 19600 से 62 हजार 100 तक है। जिन कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है, उनमें सतीश कुमार, जगदीश चंद, मधु, भरतभूषण, जमना देवी, चंचला देवी, मीना कुमारी, रोशन लाल, मदन गोपाल, समिंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कमली देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, प्रभा, बिमला, ओमा, रानी, निम्मो, सोमा, चंद्रकला, चंचला, राजकुमार, प्रोमिला, कमला, रेखा देवी, रजनी, कौशल्या, सरोज देवी, इंदिरा देवी, सुदेश कुमारी और बिरमा देवी शामिल है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि सभी कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को नए वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

Next Story