- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: नशा तस्करी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: नशा तस्करी का भंडाफोड़, डेढ़ किलो चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार
Sarita
11 Feb 2026 12:49 PM IST

x
Himachal: नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-44 के समीप सांझा पीर (डमटाल) क्षेत्र में नाकाबंदी और छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन से 1.546 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई ने अंतर-जिला नशा तस्करी नेटवर्क को एक गहरा जख्म दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल क्षेत्र में संदिग्ध पिकअप वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन की बारीकी से जांच करने पर न केवल भारी मात्रा में चरस मिली, बल्कि पुलिस ने तस्करों के पास से ₹15,000 की नकदी भी जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके तार चम्बा और कांगड़ा जिलों से जुड़े हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान चम्बा जिला निवासी ध्यान सिंह (34), कांगड़ा जिला निवासी प्रथम उर्फ राहुल और अमन उर्फ मंगु (22) के रूप के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना डमटाल में आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत FIR (नंबर 34/2026) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे समाज को खोखला कर रहे इस नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।
TagsHimachalनशा तस्करीभंडाफोड़drug smuggling racket busted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





