- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पहाड़ों से...

x
Himachal हिमाचल: चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के तहत नयाग्रां-बड़ाभागल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे। इसकी चपेट में आने से सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धारोटू डाकघर सुनारा तहसील धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है, जबकि मनोज कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव कुंडी डाकघर सुनारा घायल हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयाग्रां-बड़ाभागल मार्ग पर खरडू के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर इसी कार्य में लगे हुए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। यह देख मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वे खुद को बचाते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच 2 मजदूर पत्थरों की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। अन्य मजदूरों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल होली पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर न होने के कारण शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरवाला लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। उधर, तहसीलदार होली अजय कुमार ने मृतक मजदूर के परिजनों को 25 हजार और घायलों को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पत्थर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
TagsHimachalमजदूरमौतHimachallaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





