हिमाचल प्रदेश

Himachal: मौसम में आया बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Sarita
7 July 2025 10:27 AM IST
Himachal: मौसम में आया बदलाव, जानें ताजा अपडेट
x
Himachal :हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 6 जुलाई के लिए जारी भारी बारिश का रेड अलर्ट अब खत्म हो गया है। 9 और 10 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 11 जुलाई से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा, जिससे फिलहाल भारी बारिश से होने वाले खतरों से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल दक्षिण-पूर्वी दिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश और पंजाब से डेढ़ किलोमीटर ऊपर हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के चलते 7 से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन इसकी तीव्रता पहले से कम रहेगी। पिछले 24 घंटों में ऊना, मंडी और कांगड़ा जिलों के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। लाहौल-स्पीति के केलांग में सबसे कम 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश से थोड़ी राहत के साथ ही आज सुबह मंडी जिले में तेज धूप खिली है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिली है। कल मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिससे लोगों को भारी बारिश की चिंता सता रही थी। लेकिन आज मौसम में सुधार और धूप खिलने से राहत जरूर मिली है।
Next Story