- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal:अनियंत्रित...
हिमाचल प्रदेश
Himachal:अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत
Sarita
3 Sept 2025 10:21 AM IST

x
Himachal हिमाचल: शिमला ज़िले के रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत ग्वास पंचायत के शेलापानी नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दो दिन पहले हुआ था, जिसका पता मंगलवार को तब चला जब स्थानीय लोगों ने कार को नाले में गिरा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल पहुँचाया।
जानकारी के अनुसार, शेलापानी के पास ऑल्टो कार (HP 10A-7609) अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 45 वर्षीय प्रमोद माल्टू, निवासी गाँव सैंजी तहसील रोहड़ू और जिया लाल पुत्र रूप लाल, निवासी गाँव चंडियारा तहसील करसोग की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा 31 अगस्त देर रात हुआ। हादसे की जानकारी 2 सितंबर को मिली। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
TagsHimachalखाईकार2 मौत Himachalditchcar2 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





