- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: खाई में गिरी...

x
Himachal: ढली थाना के तहत चढ़ाई में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के दौरान वह पीछे जा लुढ़की और खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर देह परिजनों को सौंपकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वीरेंद्र सिंह निवासी धगोगी ने बताया कि वह अपने घर के पास टहल रहा था। पास ही अजय कुमार द्वारा चलाई जा रही एक गाड़ी (नंबर-एच.पी.63ए.7087) खड़ी थी। जब अजय ने गाड़ी स्टार्ट की और उसे पहाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की तो वह अचानक तेज गति से पीछे की ओर लुढ़क गई और एक खाई में गिर गई।
यह दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन बाद में आई.जी.एम.सी. शिमला में इलाज के दौरान अजय की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बी. एन. एस. की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachalखाईकारचालकमौतHimachalditchcardriverdeath chup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





