- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पब्बर नदी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पब्बर नदी में गिरी कार, एक युवक लापता, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sarita
26 July 2025 12:16 PM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोहड़ू से कुछ किलोमीटर आगे बधियारा पुल के पास एक कार (एचपी 52ई-4006) अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। इनमें से एक को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में बचा लिया, जबकि दूसरा युवक अभी भी लापता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही कार बधियारा पुल के पास पहुँची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। कार में हितेंद्र पुत्र मिठर सैन निवासी गाँव दिसवानी, डाकघर कलोटी, तहसील चिड़गांव और संजीव कुमार पुत्र अज्ञात निवासी गाँव घर शाल, डाकघर देवीदार, तहसील चिड़गांव सवार थे।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से हितेंद्र को घायल अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया। वहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हितेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, कार में सवार दूसरा युवक संजीव कुमार हादसे के बाद से लापता है। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय
TagsHimachalनदीकारयुवकलापताrivercaryouthmissingजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





