हिमाचल प्रदेश

Himachal: निजी बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख पुकार

Sarita
30 May 2025 11:12 AM IST
Himachal: निजी बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख पुकार
x
Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर कटोशी के पास एक बस के ब्रेक फेल हो गए। जैसे ही चालक को ब्रेक फेल होने का संदेह हुआ, उसने बस को सड़क किनारे पैरापेट में घुसा दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के वक्त बस में 15 से 20 यात्री बैठे थे। बस के पैरापेट से टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक-परिचालक ने यात्रियों को शांत किया और उन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, निजी बस सलूणी से चुराह के भंजराडू जा रही थी। बस सुबह 7:00 बजे सलूणी से भंजराडू के लिए रवाना होती है।
Next Story