हिमाचल प्रदेश

Himachal: सड़क धंसने के बाद नाले में गिरी बोलेरो कर्मचारी की मौत

Sarita
9 Aug 2025 11:13 AM IST
Himachal: सड़क धंसने के बाद नाले में गिरी बोलेरो कर्मचारी की मौत
x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इन हादसों में अमूल्य जानें जा रही हैं। ताजा मामला मंडी जिले में सामने आया है, जहां एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। मृतक की पहचान हाकम ठाकुर पुत्र कांशी राम निवासी गांव फंदर (कुकलाह) के रूप में हुई है। हाकम ठाकुर जल शक्ति विभाग के जेई सेक्शन कल्हणी में फिटर के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब उक्त कर्मचारी अपनी बोलेरो गाड़ी से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पीपलू धार कैंची के पास कार मोड़ते समय अचानक सड़क का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कार पलट कर गहरे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि नाले में गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाकम ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story