हिमाचल प्रदेश

Himachal : बादल फटने से लापता युवक का शव बरामद

Sarita
9 July 2025 8:51 AM IST
Himachal : बादल फटने से लापता युवक का शव बरामद
x
Himachal हिमाचल: मंडी जिले के करसोग उपमंडल में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए युवक का शव बरामद हुआ है। शव करसोग से करीब 60 किलोमीटर दूर सतलुज नदी में करला (निहरी) के पास बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही करसोग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच करने पर पता चला कि शव कुट्टी के युवक ललित कुमार का है, जो बादल फटने के बाद लापता हो गया था।
पुलिस ने शव मिलने की सूचना करसोग प्रशासन को दी और फिर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव परिजनों को सौंपने के बाद नियमानुसार परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। करसोग विधायक दीप राज ने दुखद हादसे पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए संवेदना व्यक्त की है।
Next Story