हिमाचल प्रदेश

11 बजे घोषित होंगे हिमाचल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम, रिजल्ट लिंक इन वेबसाइट्स पर होगा एक्टिव

Renuka Sahu
29 Jun 2022 4:27 AM GMT
Himachal Board matric exam results will be declared at 11 am, result link will be active on these websites
x

फाइल फोटो 

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर एक्टिव किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश मैट्रिक

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर एक्टिव किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश मैट्रिक रिजल्ट 2022 का इंतजार प्रदेश 1.16 लाख स्टूडेंट्स को है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा दसवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा आज, 29 जून 2022 को की जानी है। एचपी बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेंगे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 1.16 लाख छात्र-छात्राएं परिणामों के औपचारिक ऐलान के बाद अपने नतीजे और विषयवार प्राप्तांक आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर देख सकेंगे।

Next Story