- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: धूं-धूं कर जली बाइक, मालिक को हुआ नुकसान
Sarita
27 July 2025 12:48 PM IST

x
Himachal हिमाचल: जिला मुख्यालय धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर में एक बाइक में अचानक आग लगने से बाइक मालिक को 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, अग्निशमन अधिकारी कर्म चंद कश्यप ने बताया कि दोपहर करीब 12.15 बजे मुख्य अग्निशमन केंद्र धर्मशाला को इस आग की घटना की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग की टीम वाहन लेकर मौके के लिए रवाना हुई और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि फतेहपुर निवासी वाहन मालिक सचिन कुमार के अनुसार बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना में 30 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से चार सदस्यीय टीम भेजी गई, जिसमें तीन दमकलकर्मी और एक चालक शामिल थे।
TagsHimachalधूं-धूंजलीबाइकमालिकनुकसानHimachalBike burnt to ashesowner suffered loss जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





