- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: ईंटों से भरे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: ईंटों से भरे ट्रक पर बरगद का पेड़ गिरा, 2 की मौत
Sarita
20 May 2025 11:20 AM IST

x
Himachal हिमाचल: सोमवार सुबह आए भयंकर तूफान के कारण तहसील बड़ोह की पंचायत खावा में ईंटों से भरे ट्रक पर बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे ट्रक में बैठे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान संजीव कुमार 42 पुत्र राजकुमार निवासी गांव देहरा और टेक चंद 48 पुत्र दीवान चंद निवासी गांव कंडोग तहसील बड़ोह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों चालक ईंटों से भरा ट्रक लेकर खावा गए थे और उन्होंने ट्रक को एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा किया था। अचानक आए भयंकर तूफान के कारण एक प्राचीन बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया, जिससे दोनों ट्रक के केबिन में दब गए।
पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने तुरंत इसकी सूचना बड़ोह पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, एसएचओ नगरोटा बगवां नवनीत सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसडीएम मुनीष शर्मा ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया और वह भी मौके पर पहुंचे। बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने कटर और जेसीबी की मदद से विशाल बरगद के पेड़ को काटकर ट्रक के केबिन में फंसे दोनों लोगों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsHimachalट्रकपेड़2 मौतHimachaltrucktree2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





