हिमाचल प्रदेश

Himachal:अटल टनल, इन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Sarita
13 Feb 2025 9:27 AM IST
Himachal:अटल टनल, इन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
x
Himachal हिमाचल: हिमाचल में अटल टनल, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के चलते अटल टनल से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चार बाई चार वाहनों को ही जाने की अनुमति दी है। चूंकि सड़क पर काली बर्फ होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को राजधानी शिमला समेत अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 से 18 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले के अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 फरवरी तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Next Story