हिमाचल प्रदेश

Himachal: पत्नी के मायके जाने पर गुस्साए पति ने उठाया खाैफनाक कदम

Sarita
20 Jun 2025 8:50 AM IST
Himachal: पत्नी के मायके जाने पर गुस्साए पति ने उठाया खाैफनाक कदम
x
Himachal हिमाचल: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उसने पत्नी को फोन करके घर वापस आने को कहा और धमकी दी कि अगर वह जल्द वापस नहीं आई तो कुछ कर लेगा। इसके बाद जब पत्नी घर पहुंची तो उसने अपने पति को फंदे से लटका हुआ पाया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सतपाल निवासी धनास, सेक्टर-14 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी राजवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति पेशे से पेंटर था और वह खुद दिहाड़ी मजदूरी करती है। दोनों शहर के चौरासी पौड़ी में किराए के कमरे में रहते हैं। 18 जून को उसका पति सुबह काम पर चला गया और करीब 12 बजे काम से घर लौटा। वह सुबह 8 बजे काम के लिए लालसिंगी गई थी और जब शाम को 6 बजे वापस लौटी तो उसका पति घर पर सो रहा था। शाम को 7 बजे वह घर से बाहर चला गया और वह अपने तीनों बच्चों को लेकर गुरुसर मोहल्ला में अपनी मां के पास चली गई। करीब साढ़े 8 बजे उसके पति का फोन आया कि वह घर आ जाए।
उसके बाद उसके पास 3-4 फोन आए और करीब 9 बजे उसका फोन आया कि जल्दी आ जाओ नहीं तो वह कुछ कर देगा, जिस पर वह घर आ गई। जब वह घर आई तो देखा कि उसका पति कमरे में पंखे से लटका हुआ था और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। पति को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story