- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: दर्दनाक सड़क...

x
Himachal: किरतपुर मनाली फोरलेन पर पंडोह के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के अमृतसर निवासी 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी गांव गोपालपुरा, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंद्र कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर अमृतसर से मणिकर्ण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक भी कुल्लू की दिशा में जा रहा था। पंडोह के पीवीटी मोड़ के पास अचानक बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए।हादसे के दौरान राजिंद्र कुमार का सिर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsHimachalहादसेअमृतसर निवासीमौतHimachalaccidentAmritsar residentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





