- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: ढाई साल के...

x
Himachalहिमाचल: गले में बादाम फंसने से ढाई साल के बच्चे मनविक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे सुगनड़ा पंचायत में हुई। समय पर ईएनटी विशेषज्ञ और एंबुलेंस न मिलने के कारण मनविक की जान बचाने में देरी हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि मां नेहा घर का काम कर रही थी। पिता मंदीप सिंह बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान मनविक खेलते-खेलते बेडरूम में पहुंच गया। रसोई में बादाम भिगोने के बाद एक कटोरी में रखे थे।
मनविक ने कटोरी से बादाम उठाकर निगल लिया, जो उसके गले में फंस गए। इससे मनविक वहीं बेहोश हो गया। मां ने मनविक को देखा तो चीख-पुकार मच गई। दादा संतोख सिंह और पिता मंदीप सिंह मनविक को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां ले गए, लेकिन यहां कोई ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं था। यहां से मनविक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नगरोटा सूरियां से टांडा मेडिकल कॉलेज की दूरी करीब 46 किलोमीटर है। एंबुलेंस को टांडा पहुंचने में सवा घंटे से अधिक का समय लग गया। मनविक के दादा सेवानिवृत्त शिक्षक संतोख सिंह ने बताया कि एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची।
जब वे टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टर ने मनविक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सीएचसी में ईएनटी डॉक्टर होता या एंबुलेंस समय पर उपलब्ध होती तो मनविक को बचाया जा सकता था। उधर, सीएमओ राजेश गुलेरी ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि मनविक की मां नेहा गृहिणी हैं, जबकि पिता मंदीप सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं।
TagsHimachalबच्चेगलेबादाममौतHimachalchildthroatalmonddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





