- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal accident:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, 6 लोग घायल
Sarita
6 Jan 2026 11:25 AM IST

x
Himachal accident: उप मंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी क्षेत्र में देर रात एक बोलेरो गाड़ी खाई में लुढक गई। हादसे में गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है ।जानकारी के अनुसार सोहारी के बलदेव सिंह का परिवार मथोल से सोहारी के लिए बोलेरो गाड़ी में सवार होकर घर के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार, अभी कुछ किलोमीटर का फैसला ही तय हुआ था तभी राजा भरथरी मंदिर करहा के पास अचानक गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नीचे खाई में गिर गई। हादसे के दौरान मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए तथा पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।
लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाला तथा प्राथमिक उपचार के लिए मात्र 1 किलोमीटर दूर सीएचसी अस्पताल बिझड़ी पहुंचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। घायलों में दो महिलाओं पूनम तथा अर्चना की हालत गंभीर बताई जा रही है।एएसआई बिझड़ी मनोज कुमार के मुताबिक हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकला गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जिनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर घटना के कारणो की छानबीन कर रही है।
TagsHimachalaccidentखाईबोलेरो6 घायल HimachalgorgeBolero6 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





