हिमाचल प्रदेश

Himachal Accident: गहरी खाई में गिरी बोलेरो , तीन की माैत

Sarita
28 Feb 2026 7:35 AM IST
Himachal  Accident: गहरी खाई में गिरी बोलेरो  ,   तीन की माैत
x
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर की चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के पास शुक्रवार करीब पांच बजे बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में आग भी लग गई। हादसे में दो महिलाओं और चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति और महिला घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, बोलरो कैंपर चिकसा जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक दूध ढुलाई का कार्य करता था। वह शाम को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसने आसपास गांव के चार लोगों को अपने वाहन में लिफ्ट दी थी।
शांदल नाले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन महिलाएं, चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार था। गिरती हुई गाड़ी से एक व्यक्ति और महिला दरवाजा खोल कर निकल गए, जबकि चालक और दो महिलाएं वाहन के साथ खाई में जा गिरे। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। शव भी आग से झुल गए थे। रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
Next Story