- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: लकड़ी लेने...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पत्थर, मौके पर हुई मौत
Sarita
18 Nov 2025 12:18 PM IST

x
Himachal हिमाचल: उपमंडल पांगी घाटी की पंचायत कुमार में हुए एक हादसे में पत्थर की चपेट में आने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजना कुमारी पत्नी क्रांति कुमार निवासी गांव व डाकघर कुमार, तहसील पांगी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजना कुमारी सूखी लकड़ियाँ इकट्ठा करने जंगल गई थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर लुढ़क कर उसके सिर पर आ गिरा।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल किलाड़ पहुँचाया। चिकित्सक डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
TagsHimachalमहिलापत्थरमौतHimachalwomanstonedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





