- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : पर्यटकों...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : पर्यटकों से भरी एक निजी वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त
Sarita
5 May 2025 11:07 AM IST

x
Himachalहिमाचल: पर्यटकों से भरी एक निजी वोल्वो बस मनाली और पतलीकूहल के बीच 17 मील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ, जब निजी वोल्वो बस (एचआर 47जी-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में पर्यटक सवार थे, जो दिल्ली से मनाली जा रहे थे।
बस के पलटते ही पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही पर्यटकों को बस से बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अन्य पर्यटकों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसे का नजारा कुछ और हो सकता था। पतलीकूहल थाना की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
TagsHimachalपर्यटकोंबसदुर्घटनाग्रस्त Himachaltouristsbuscrashedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





