- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: जड़ी-बूटियों...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गए व्यक्ति खाई में गिरने से मौत
Sarita
24 Feb 2026 10:00 AM IST

x
Himachal: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सारड़ा (चाहबाग) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गए एक 36 वर्षीय व्यक्ति की पैर फिसलने के कारण लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल निवासी सारड़ा के रूप में हुई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नंद लाल रविवार दोपहर को घर से पास के जंगल में जड़ी-बूटियां लेने निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में एक ढांक (खाई) के किनारे नंद लाल की टोपी, मोबाइल और दराट बरामद हुए। इन चीजों को देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयराम शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर रात तक शव को खाई से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन अंधेरे और गहरी खाई होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। सोमवार सुबह डीएसपी अनिल पटियाल की देखरेख में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया। एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से एक कठिन रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को 150 फुट गहरी खाई से बाहर निकाला।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ढांक से पैर फिसलने के कारण गिरने का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। उधर, युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
TagsHimachalव्यक्तिखाईमौतHimachalmanditchdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





