- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : आटे की...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : आटे की गाेली समझकर गाय ने चबाया विस्फोटक पदार्थ, धमाके से उड़े जबड़े के चिथड़े
Sarita
15 Dec 2025 12:25 PM IST

x
Himachal : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बेजुबान पशुओं के साथ क्रूरता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरियाल और पनालथ के बाद अब फारियां पंचायत के नजदीक पौंग झील क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री खाने से एक पालतू और गाभिन गाय का जबड़ा बुरी तरह से उड़ गया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार काे फारियां निवासी कृष्ण कुमार की गाभिन गाय चरते हुए झील के किनारे पहुंच गई। वहां शिकारियों या अवैध खेती करने वालों द्वारा वन्य प्राणियों और प्रवासी पक्षियों को मारने के लिए रखे गए विस्फोटक (आटे की गोलियों में छिपाकर) को गाय ने जैसे ही मुंह में डाला ताे जोरदार धमाका हुआ। इससे गाय का जबड़ा बुरी तरह फट गया।
यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। 3 दिन पहले (11 दिसम्बर) पनालथ में इसी तरह के विस्फोट से 2 पालतू गाऊएं बुरी तरह घायल हो गई थीं। वहीं 6 महीने पहले बरियाल में भी एक गाय का जबड़ा इसी तरह के विस्फोट में उड़ गया था, जिसकी बाद में पालमपुर वेटरनरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
TagsHimachalगायविस्फोटक पदार्थधमाके Himachalcowexplosive deviceexplosion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





