हिमाचल प्रदेश

Himachal: सांप के काटने से 9 साल के मासूम की मौत, परिवार में मातम

Sarita
23 July 2025 12:35 PM IST
Himachal: सांप के काटने से 9 साल के मासूम की मौत, परिवार  में मातम
x
Himachal हिमाचल: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के तारुवाला क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहां एक 9 वर्षीय मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक पुत्र रिंकू निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्तिक का परिवार उत्तर प्रदेश से आजीविका की तलाश में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब आया था और यहां तारुवाला क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहा था। बताया जा रहा है कि किसी समय कार्तिक को किसी जहरीले सांप ने काट लिया।
बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत देहरादून के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लिया और सांप के काटने से हुई इस मौत की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को भेज दी। फिलहाल पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव लौट चुका है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि परिवार के सदस्यों के लौटते ही उन्हें तत्काल राहत राशि प्रदान की जाएगी।
Next Story