- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पिकअप हादसे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पिकअप हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल
Sarita
16 Sept 2025 6:16 AM IST
Himachal हिमाचल: शिमला ज़िले के कोटखाई में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कोटखाई के रामनगर के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नेपाली मूल के नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोटखाई रामनगर के खोला कैंची के पास हुआ। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जोगिंदर सिंह (पुत्र बालक राम, निवासी खोला गाँव) और तीन नेपाली मूल के नागरिक शामिल हैं। फिलहाल, इन नेपाली नागरिकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद गाँव में मातम का माहौल है।
Next Story





