हिमाचल प्रदेश

Himachal: 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Sarita
9 Aug 2025 7:24 AM IST
Himachal: 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ 3 युवक गिरफ्तार
x
Himachal हिमाचल: धर्मशाला थाना के अंतर्गत पुलिस ने 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अनिकेत, 21 वर्षीय अक्षित कुमार और 23 वर्षीय आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को गश्त के दौरान धर्मशाला पुलिस ने उक्त तीनों युवकों से हेरोइन बरामद की। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Next Story