हिमाचल प्रदेश

Himachal : व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद

Sarita
12 Aug 2025 7:18 AM IST
Himachal : व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद
x
Himachal हिमाचल: घुमारवीं थाना पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर रोहिन में बने चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे विशेष पुलिस टीम ने फोरलेन पर चेक पोस्ट लगाया हुआ था। इसी दौरान मनाली की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। चालक से पूछताछ की गई तो उसके हाव-भाव डरे हुए लग रहे थे। शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो एक पॉलीथिन लिफाफा मिला, जिसमें 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी रामधन निवासी गांव रु जाग, जिला कुल्लू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में आरोपी का रिमांड कोर्ट से हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। ऐसी सूचना गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।जिला बिलासपुर में पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की।
Next Story