- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : बाइक पर नशे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : बाइक पर नशे की खेप लेकर आ रहे मंडी के 2 युवक गिरफ्तार
Sarita
24 May 2025 12:36 PM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत ऊना जिले में पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) विंग ने मंडी जिले के दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऊना के घालूवाल पुल के पास ख्वाजा मंदिर के पास उस समय की गई जब एसआईयू की टीम रोजाना की तरह संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी। एसपी अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईयू विंग के हेड कांस्टेबल योगेश दीप अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर तैनात थे। इसी दौरान मंडी जिले के दो युवक बाइक पर होशियारपुर की तरफ जा रहे थे।
पुलिस को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी गांव गुहाड़ मजबड़, डाकघर अप्पर भांबला, तहसील बलद्वार व जिला मंडी और सुनील कुमार (26) निवासी गांव व डाकघर पोंटा, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लाए थे और इसका आगे क्या इस्तेमाल होने वाला था।
TagsHimachalबाइकनशेयुवकगिरफ्तारHimachalbikedrugsyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





