- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: दंपत्ति से...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: दंपत्ति से लूटपाट करने वाले 3 में से 2 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
15 May 2025 8:48 AM IST

x
Himachal हिमाचल: पुलिस चौकी बीएसएल कॉलोनी क्षेत्र के नया बाजार में रविवार को हुई लूट मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से 2 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि एक आरोपी की तलाश अभी जारी है। जिला मंडी पुलिस की विशेष टीम को आगामी कार्रवाई के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर मंडी में मोटरसाइकिल चोरी और बीएसएल कॉलोनी थाने में लूट की एफआईआर दर्ज है। आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र खलील निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और शाहिद उर्फ चट्टीफाटा निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
हैरानी की बात यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी जावेद 20 हजार रुपये का इनामी है और टॉप-10 हिस्ट्रीशीटरों की सूची में शामिल है। जावेद को मुजफ्फरनगर की जानसठ थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़े ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश में पहले से ही 11 एफआईआर दर्ज हैं और वह वांछित अपराधी है। जिला मंडी पुलिस से सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने सुंदरनगर में एक बुजुर्ग दंपत्ति से लूटपाट की थी। आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस आरोपियों को सुंदरनगर लाएगी, बड़े खुलासे की उम्मीद: एसपी
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को सुंदरनगर लाने के लिए सुंदरनगर पुलिस कार्रवाई करेगी। आरोपियों के यहां लाए जाने के बाद उनके तीसरे साथी और प्रदेश में और कहां वारदातों को अंजाम दिया है, इस बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। मामले में जिला पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश में मौजूद है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
TagsHimachalदंपत्तिलूटपाटआरोपीगिरफ्तारHimachalcouplerobberyaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





