- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: हाईवे पर...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: हाईवे पर दौड़ रहे थे एक ही नंबर के 2 डंपर, RTO ने पकड़े
Sarita
9 Jun 2025 8:15 AM IST

x
Himachal: सिरमौर जिले की तेजतर्रार महिला अधिकारी आरटीओ सोना चंदेल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने चंडीगढ़-कालाअम्ब-पांवटा साहिब-देहरादून नैशनल हाईवे-07 पर क्षमता से कहीं अधिक खनन सामग्री ले जा रहे एक ही नम्बर के 2 अलग-अलग डम्परों को पकड़ा है। ये दोनों ही वाहन कुछ ही दूरी के फासले पर चल रहे थे, लेकिन महिला अधिकारी की नजर से ये नहीं बच पाए। इतना ही नहीं, इनमें से एक डम्पर में से अलग-अलग नम्बरों की कई प्लेट्स भी बरामद की गईं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर ये डम्पर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरटीओ ने जहां दोनों ओवरलोड डम्परों का मौके पर चालान किया तो वहीं परिवहन विभाग द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चंदेल रविवार को नाहन से शिलाई में आयोजित मैगा कानूनी साक्षरता शिविर में टीम सहित हिस्सा लेने जा रही थीं। इसी बीच जैसे टीम हाईवे पर बोहलियों के समीप पहुंची तो (एचआर58सी-0099) डम्पर को जांच के लिए रोका तो पाया कि उसमें क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी थी। लिहाजा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उसके बाद जैसे ही टीम आगे बढ़ी तो करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर यह देखकर हैरान रह गईं कि उपरोक्त नम्बर (एच.आर.58सी-0099) का ही एक और डम्पर हाईवे पर चला आ रहा है। टीम ने इस डम्पर को भी तुरंत रोका।
जांच पड़ताल करने पर एक ही नम्बर से दौड़ रहे इन दोनों डम्परों में से एक डम्पर से टीम ने 4 अलग-अलग नम्बरों की प्लेट्स भी बरामद कीं। इन नम्बर प्लेट्स में (एचआर58डी-3618), (एच.आर.58ई-7426), (एच.आर.58डी-3366) है, जबकि चौथी नम्बर प्लेट उपरोक्त नम्बर (एच.आर.58सी-0099) की ही शामिल थी, जो पकड़े गए दोनों डम्परों पर भी लगी थीं। ये दोनों डम्पर क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरकर ले जा रहे थे। लिहाजा आरटीओ ने दोनों ओवरलोड डम्परों के मौके पर ही चालान किए। आरटीओ के साथ इस टीम में संदीप, देवेंद्र, राजेश, थनेश, मुन्ना लाल व रण सिंह भी शामिल रहे। गौरतलब है कि हाल ही में एसपी सिरमौर एनएस नेगी के नेतृत्व में नाहन से पुलिस की स्पैशल टीम ने भी आधी रात को पांवटा साहिब की सड़कों पर उतर कर ओवरलोड सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 डम्परों को जब्त किया था। करीब 5 घंटे तक यह कार्रवाई चली थी।
बोहलियों में 2 डम्परों के बाद विभागीय टीम ने पांवटा साहिब में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 3 अन्य ओवरलोड डम्परों के भी चालान किए गए, जिनमें क्षमता से कहीं अधिक खनन सामग्री ले जाई जा रही थी। वहीं टीम को 5 ट्रैक्टर ऐसे मिले जिनमें क्षमता से कहीं अधिक लकड़ी लदी हुई थी। इन सभी 10 वाहनों के चालान कर आरटीओ ने करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना किया।
TagsHimachalहाईवेएकनंबर2 डंपरRTOपकड़ेHimachalhighwayonenumber2 dumperscaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





