हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान बारिश के आसार नहीं, मैदानी इलाकों में लू चलने का यलो अलर्ट

Renuka Sahu
6 April 2022 2:54 AM GMT
हिमाचल में अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान बारिश के आसार नहीं, मैदानी इलाकों में लू चलने का यलो अलर्ट
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। प्रदेश के सभी भागों में चार दिनों तक मौसम साफ रहने की आशंका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। प्रदेश के सभी भागों में चार दिनों तक मौसम साफ रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में आगाम एक हफ्ते तक लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है।
Next Story