हिमाचल प्रदेश

हरोली सिविल अस्पताल में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

Shantanu Roy
11 Oct 2023 11:20 AM GMT
हरोली सिविल अस्पताल में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
x
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवा कांग्रेस के सौजन्य से प्रायोजित गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की तथा खुद लोगों को लंगर बांटा।
वहीं घालुवाल पहुंचने पर लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर की बधाई तथा स्वस्थ व खुशहाल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल आदि के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा, हिमोत्कर्ष परिषद, रामलीला कमेटी ऊना तथा गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं घालुवाल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 से केवल 12 लोगों के सहयोग से शुरू किया गया एक कारवां आज हरोली क्षेत्र में हजारों लोगों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसकी बदौलत पिछले दो दशकों में इस क्षेत्र को विकास के मामले में एक विशेष पहचान मिली है।
Next Story