हिमाचल प्रदेश

Hamirpur:अचानक वाहन पर गिरा आम का पेड़, स्कूली बच्चों ने भागकर बचाई जान

Sarita
1 March 2025 8:23 AM IST
Hamirpur:अचानक वाहन पर गिरा आम का पेड़, स्कूली बच्चों ने भागकर बचाई जान
x
Hamirpur हमीरपुर: तहसील गलोड़ के अंतर्गत सरेड़ी में 60 साल पुराना आम का पेड़ सुबह अचानक सड़क पर खड़ी गाड़ी पर गिर गया। गनीमत रही कि जब यह पेड़ गिरा तो छोटे बच्चे अपनी स्कूल बस के इंतजार में खड़े थे और जैसे ही आम का पेड़ गिरने लगा तो बच्चे वहां से भाग गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सरेड़ी गांव के सुरेश कुमार पुत्र दलीप चंद की टाटा नैनो कार नंबर एचपी 34सी-1353 इस पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
पेड़ गिरने से कश्मीर सरेड़ी मार्ग 3 घंटे तक अवरुद्ध रहा। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत इस मार्ग को बहाल कर दिया और पेड़ के नीचे फंसे वाहन को भी बाहर निकाला। गौरतलब है कि क्षेत्र में 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि आम का पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुई सड़क को तुरंत यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
Next Story