- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: बहन की शादी...

x
Hamirpur हमीरपुर: नईदून उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनाही के सनाही गांव से ताल्लुक रखने वाले अर्धसैनिक बल के जवान की अचानक मौत हो गई। जवान की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि असम राइफल का जवान अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। फरवरी माह में उसकी बहन की शादी हुई थी और जवान को शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकलना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जानकारी के अनुसार बहन की शादी के बाद जवान घर पर ही था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ जरूरी टेस्ट किए। हैरानी की बात यह रही कि रिपोर्ट सामान्य आने के बाद शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
परिजन उसे घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उसकी अचानक मौत हो गई। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। 29 वर्षीय दुनी चंद 2018 में अर्धसैनिक बल में शामिल हुए थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और अभी चार महीने पहले ही वह एक बेटी के पिता बने हैं। आपको बता दें कि दुनी चंद की 3 बहनें हैं, जिनमें से 2 की शादी हो चुकी है और एक अभी तकनीकी शिक्षा ले रही है।
TagsHamirpurजवानमौतHamirpursoldierdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





