- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur : सभी शिव...
हिमाचल प्रदेश
Hamirpur : सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Sarita
27 Feb 2025 11:10 AM IST

x
Hamirpur हमीरपुर: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला भर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने दिनभर लाइनों में खड़े होकर शांतिपूर्वक शिव के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों लोग सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े रहे और दिनभर गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
वहीं, शहर के शिव मंदिर की ओर से शिव विवाह की झांकी निकाली गई और गांधी चौक पर कलाकारों ने बेहद सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं, प्राचीन नाग मंदिर चाहड़ सहित शिव मंदिर अणु, शिव मंदिर जसकोट और शिव मंदिर बाड़ी में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं, आज सभी शिव मंदिरों में शिव पुराण कथा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।
TagsHamirpurशिवमंदिरोंश्रद्धालुओंभीड़ HamirpurShivatemplesdevoteescrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





