हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: शिवरात्रि पर मंदिर गया था परिवार, घर पर हुआ बड़ा हादसा

Sarita
27 Feb 2025 11:20 AM IST
Hamirpur:  शिवरात्रि पर मंदिर गया था परिवार, घर पर हुआ बड़ा हादसा
x
Hamirpur हमीरपुर: सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब घर की मालकिन राधा देवी और उनका परिवार शिवरात्रि के चलते मंदिर गए हुए थे। सुजानपुर-पालमपुर रोड पर स्थित मकान से धुआं निकलता देख सामने की दुकान के मालिक कमल कुमार ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ऑफिसर सुभाष चंद की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और मकान में ताला लगा होने के कारण सबसे पहले ताला तोड़ा।
इसके बाद अंदर जाकर देखा तो डबल बेड, बिस्तर और बेड के अंदर रखा सामान और एलईडी जलकर नष्ट हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।
Next Story