हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: बाबा बालक नाथ मंदिर में 19 फरवरी को लगेगा मेला

Sarita
10 Feb 2025 11:58 AM IST
Hamirpur:  बाबा बालक नाथ मंदिर में 19 फरवरी को लगेगा मेला
x
Hamirpur हमीरपुर: देश-विदेश में लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के प्रतीक उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ब्रह्मलीन महंत शिवगिरी जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर 19 फरवरी को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संतों व महंतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। हिमाचल के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा, अभिषेक सोनी व सतगुरु भजन मंडली होशियारपुर व अन्य गायक बाबा जी का गुणगान करेंगे।
19 फरवरी को सुबह 10 बजे संत समुदाय की मौजूदगी में ध्वजारोहण की रस्म अदा करने के बाद बाबा जी की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, रहने व खाने-पीने की विशेष व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दियोटसिद्ध मंदिर के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने दी।
Next Story