- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: बिजली ठीक...
हिमाचल प्रदेश
Hamirpur: बिजली ठीक करते समय ट्रांसर्फामर से गिरा कर्मचारी घायल
Sarita
25 Jan 2026 10:48 AM IST

x
Hamirpur: उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत मुंडखर में बिजली को ठीक करते हुए ठेकेदार का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे सिविल अस्पताल भोरंज में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण मुंडखर पंचायत में बिजली की अव्यवस्था से लोग परेशान थे। शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुंडखर में एक ट्रांसर्फामर को ठीक करने का काम किया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार का एक कर्मचारी काम करते हुए अचानक गिर गया, जिसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया जहां वह उपचाराधीन है। घायल चरण सिंह (28) उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विद्युत उपमंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता संजय कुमार का कहना है कि घायल व्यक्ति का भोरंज अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह ठीक से बात कर रहा है। व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस की टीम द्वारा अस्पताल में पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसकी पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।
TagsHamirpurट्रांसर्फामरगिराकर्मचारीघायल Hamirpurtransformerfellemployeeinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





