हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवक डूबे

Bharti Sahu 2
18 Sep 2024 4:21 AM GMT
Hamirpur:  गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवक डूबे
x
Hamirpur: नादौन के चोडू में स्थित पताजी पत्तन में गणेश को विसर्जन करने आए हमीरपुर के नालटी क्षेत्र के लोगों ने गणेश का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के दौरान नालटी गांव का 33 वर्षीय विनय कुमार पुत्र देश राज ब्यास नदी में डूब गया। इस दौरान चोआ चुकराला गांव का 40 वर्षीय सोनी पुत्र सीता राम विनय को बचाने के लिए ब्यास नदी में कूद गया लेकिन उसे क्या पता था कि उसे बचाते हुए वह स्वयं भी डूब जाएगा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों के सहयोग से कड़ी मश्क्कत के बाद सोनी को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीमें डूबे हुए युवक को खोजने के लिए तलाश में जुटी हैं।
Next Story