सावधान! रायपुर में कपड़ा कारोबारी ठगी के हुए शिकार, ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाया

सांकेतिक तस्वीर
रायपुर: राजधानी के दो कपड़ा कारोबारियों से 14 हजार रुपए की ठगी हो गई। उनकी दुकान में दो युवक कपड़ा खरीदने आए। दोनों दुकान से ठगों ने 7-7 हजार के टी-शर्ट और जीन्स खरीदे। आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए स्कैनर मांगा और पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर चले गए। उनके जाने के बाद दोनों कारोबारी ने खाते की जांच की तो पता चला कि पेमेंट नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शक्तिनगर चौक पर विष्णु साहू की कपड़े की दुकान है। तीन सितम्बर को दो युवक आए और 7 हजार के कपड़े खरीदे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





