हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने के लिए सरकार की पहल, सभी जिला मुख्यालय में स्थापित होंगे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

Sarita
5 March 2022 10:53 AM IST
अपराध रोकने के लिए सरकार की पहल, सभी जिला मुख्यालय में स्थापित होंगे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
x

फाइल फोटो 

प्रदेश में क्राइम को रोकने के लिए अब सभी जिला मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में क्राइम को रोकने के लिए अब सभी जिला मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपराध का पता लगाने के लिए सीसीटीवी केंद्र और आईटीमएस स्थापित किए जाएंगे। यह केंद्र अवैध खनन, शराब की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमावर्ती क्षेत्रों पर रोक लगाने में सक्षम होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार सात करोड़ रुपए खर्च करेगी। साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में केवल एकमात्र पुलिस स्टेशन है।

बजट में घोषणा की गई कि धर्मशाला और मंडी में रेंज स्तर पर दो और साइबर अपराध पुलिस स्टेशन खोले जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस आवास, पुलिस चौकियों, पुलिस थाने और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों जैसे पुलिस प्रशिक्षण और राज्य आपदा रिस्पांस बल प्रतिष्ठानों में ढांचागत विकास और पूंजीगत कार्यों तथा आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध करवाने में गति दी जाएगी। इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आग जैसी दुर्घटनाओं की स्थिति में तुरंत राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चार नए अग्निशमन केंद्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही होमगार्ड के लिए जिला और प्रदेश से बाहर जाने पर दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा। साथ ही गृह रक्षा विभाग के अधिकारियों का रैंक अलाउंस भी बढ़ाया जाएगा।
Next Story