हिमाचल प्रदेश

मोदी मन की बात में कामधेनु की झलक, सीधा प्रसारण दिखाना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

Renuka Sahu
28 Feb 2022 5:21 AM GMT
मोदी मन की बात में कामधेनु की झलक, सीधा प्रसारण दिखाना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात
x

फाइल फोटो 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल ने बताया कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल ने बताया कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में कामधेनु, बिलासपुर नम्होल का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है। श्री कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के मध्यम से पूरे देश भर में हो रहे कार्यों से अवगत करवाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात के माध्यम से बताया कि हजारों वर्षों के हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामथ्र्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नजऱ आता है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज जब भारत अपनी आज़ादी का 75वां वर्ष का महत्त्वपूर्ण पर्व मना रहा है, तो देशभक्ति के गीतों को लेकर भी ऐसे प्रयोग किए जा सकते हैं। जहां विदेशी नागरिकों को, वहां के प्रसिद्ध गायकों को, भारतीय देशभक्ति के गीत गाने के लिए आमंत्रित करें। आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वंंद्व में जी रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि, विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है। इस कड़ी में प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सचिव पायल वैद्य, प्यार सिंह कंवर एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।
Next Story