हिमाचल प्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में किया दावा, भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी जनता

Renuka Sahu
2 Nov 2022 12:51 AM GMT
Former Union Minister Anand Sharma claimed in Banalgi of Doon assembly constituency, the public will oust the BJP from power,
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मर्तबा के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाब और बेहतर कल के लिए वोट करेंगी। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि मौजूदा दौर में देश तकलीफ से गुजर रहा है, युवा, गृहिणी, आमजन चिंतित है, उन्हें विश्वास है कि हिमाचल से ही बदलाब का दौर शुरू होगा। उक्त शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल में चुनाव प्रचार की शुरुआत दून विस क्षेत्र से करते हुए बनलगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राम कुमार के लिए वोट मांगे और कांग्रेस की जीत की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब भाजपा के वो नेता भी प्रचार के लिए जहाज, हेलिकाप्टर व गाड़ी से आ रहे है, जिन्होंने हिमाचल को सिर्फ नक्शे पर ही देखा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग बेशक आएं हिमाचल सुंदर है, लेकिन इस उम्मीद में न रहे कि वोट मिलेंगे, प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा को वोट नही देंगे, क्योंकि प्रदेश सरकार की कारगुजारियों से जनता खुश नही हैं और बदलाव चाहती है। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिर्वतन और कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने जिला सोलन की सभी सीटें जीतने का दावा भी किया। एचडीएम
Next Story