हिमाचल प्रदेश

पूर्व राज्य मंत्री मास्टर रूप सिंह का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Gulabi Jagat
29 May 2022 10:22 PM IST
पूर्व राज्य मंत्री मास्टर रूप सिंह का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
x
पूर्व राज्य मंत्री मास्टर रूप सिंह का निधन
नाहन: जनता दल सरकार में राज्य मंत्री रहे मास्टर रूप सिंह का निधन हो गया है. वे 95 वर्ष के थे. उनके निधन का समाचार सुनते ही रेणुका विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें कि रूप सिंह 1977 से 1982 में सूचना एवं जन संपर्क विभाग राज्य मंत्री व हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रहे. उस समय जनता दल की सरकार से चुनाव लड़ा और जीते. उस समय सीएम शांता कुमार की सरकार वह राज्य मंत्री रहे. वह पिछले कई वर्षों से घर पर थे और अस्वस्थ चल रहे थे.

रविवार को व्यापार मंडल नोहराधार ने (Master Roop Singh passes away) उनके निधन पर एक बजे से बाजार बंद रखा. इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर प्रशासन से नायब तहसील दार सतेंद्र सिंह व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. उनके बेटे हरदेव चौहान ने पैतृक गांव नोहराधार में मुखाग्नि दी.
Next Story